वर्ल्ड कप 2018 से पहले हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, मोहम्मद मुश्ताक अहमद होंगे नए अध्यक्ष

वर्ल्ड कप 2018 से पहले हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, मोहम्मद मुश्ताक अहमद होंगे नए अध्यक्ष
X
हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का अध्यक्ष चुना गया। हॉकी इंडिया के एक बयान के मुताबिक सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया।

हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का नया अध्यक्ष चुना गया। हॉकी इंडिया के एक बयान के मुताबिक सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया।

मुश्ताक अहमद पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे। इससे पहले मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया में महासचिव के पद पर थे। इसके अलावे मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम सीनियर उपाध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर के असिमा अली और झारखंड के भोला नाथ सिंह नए उपाध्यक्ष होंगे।

इसे भी पढ़ें: शिखर धवन ने दस साल बड़ी और दो बच्चों की मां आयशा धवन से क्यों की शादी, तस्वीरों में जानें सबकुछ

जम्मू और कश्मीर के राजिंदर सिंह को महासचिव चुना गया है और असम के तपन कुमार दास को फिर से कोषाध्यक्ष चुना गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story