नकली शार्क से हारे दुनिया के सबसे तेज तैराक माइकल, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

नकली शार्क से हारे दुनिया के सबसे तेज तैराक माइकल, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
X
इस रेस में जिस शार्क का इस्तेमाल किया गया था उसको कंप्यूटर ग्राफिक्स की सहायता से तैयार किया गया था।

दुनिया के महान तैराकों में से एक माइकल फेल्प्स से उनके फैन बहुत नाराज है। नाराज़गी की वजह शॉर्क मछली के साथ हुई रेस है। माइकल फेल्प्स ने शार्क के साथ एक रेस लगाया था जिसमे उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रशंसकों को गुस्सा तब आया जब पता चला की शार्क नकली था।

प्रसंशक फेल्प्स की इस हरकत से खुद को ठगा महसूस कर रहे है। इस वजह से प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया है। दरअसल, शार्क वीक पर डिस्कवरी चैनल ने एक वीडियो दिखाया था। जिसमें माइकल फेल्प्स और शार्क के बीच एक रेस देखने को मिली।

लेकिन इस रेस में 28 गोल्ड मॉडल जीते फेल्प्स हार जाते है। शार्क और फेल्प्स के जीत का अंतर 2 सेकंड का होता है।

इस रेस में जिस शार्क का इस्तेमाल किया गया था उसको कंप्यूटर ग्राफिक्स की सहायता से तैयार किया गया था। डिस्कवरी चैनल ने बताया की इस रेस की मदद से फेल्प्स और शार्क की स्पीड को जानने की कोशिश की गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story