मलेशिया से हारकर भारत अजलान शाह कप के फाइनल से बाहर
अजलान शाह टूर्नामेंट में भारत को मलेशिया के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय हॉकी के लिए बुरी खबर है। अजलान शाह टूर्नामेंट में भारत को मलेशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ भारत खिताबी दौड़ से भी बाहर हो गया है।
मलेशिया के खिलाफ इस मैच में भारत को 3 से अधिक गोल से जीत दर्ज करने की जरुरत थी अगर भारत ऐसा करने में कामयाब होता तो वह फाइनल तक पहुंच जाता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भारत को मलेशिया के हाथो 1-0 से हार झेलनी पड़ी।
इस मैच में भारत को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले थे। इन तीनों पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाने में भारत नाकामयाब रहा। जबकि मलेशिया को भी 50वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर मिला और उसने इसका भरपूर फायदा उठाया और 1 गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। यही बढ़त अंत में निर्णायक साबित हुआ।
अब भारत को अपना अगला मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। भारत इस मैच को कांस्य पदक के लिए खेलेगा। आपको बता दें कि भारत ने मंदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत जापान को 4-3 से हराया था। मलेशिया से मिली इस हार से भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब खत्म हो गई हैं लेकिन भारतीय टीम अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को न्यूजीलैंड से खेलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App