पाक टीम में सिख क्रिकेटर को मौका, चुकानी पड़ेगी कीमत!
दानिश कनेरिया को गैरमुस्लिम होने की वजह से टीम में भेदभाव का सामना करना पड़ा था

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Dec 2016 12:00 AM GMT
लाहौर. पहली बार पाकिस्तान में एक सिख को नैशनल अकैडमी में प्रवेश मिला है। जियो न्यूज के अनुसार, ननकाना साहिब के रहने वाले महिंदर पाल सिंह देश के 30 उदीयमान क्रिकेटरों की सूची में शामिल हैं। पाकिस्तानी टीम में ईसाई और हिंदुओं को जगह मिली है, लेकिन पहली बार एक पाकिस्तानी सिख अकैडमी में जगह पाने में कामयाब रहा है।
Pakistan first #Sikh cricketer emerges at national level. @TheRealPCB #Pakistan #cricket pic.twitter.com/7QDulCykSk
— Fazil Jamili (@faziljamili) December 18, 2016
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सिंह ने अपने कोच और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान को धन्यवाद दिया। बता दें, पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में केवल 7 गैर मुस्लिम खिलाड़ियों को देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। महिंदर इस सूची में आठवें खिलाड़ी हैं और सिख समुदाय से पहले व्यक्ति हैं।
हाल के सालों में कुछ गैर मुस्लिम खिलाड़ियों को पाकिस्तान की ओर से खेलने का मौका मिला है। हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया पाकिस्तान के कामयाब स्पिनर रहे हैं। हालांकि, कई बार यह भी आरोप लगा कि गैरमुस्लिम होने की वजह से उन्हें टीम में भेदभाव का सामना करना पड़ा। पूर्व पाकिस्तानी विकेट कीपर अनिल दलपत को लेकर भी ऐसी बातें हुईं थीं। क्रिश्चियन खिलाड़ी यूसुफ योहाना ने बाद में इस्लाम अपना लिया था और वह मो. यूसुफ बन गए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story