धोनी और गौतम गंभीर 2019 में इस पार्टी की ओर से लड़ेंगे चुनाव, जानें कौन किस सीट से उतरेंगे मैदान में
काफी समय से टीम से बाहर चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर सकते हैं।

काफी समय से टीम से बाहर चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर सकते हैं।
गंभीर का जहां भारतीय टीम से खेलना अब मुश्किल है। वहीं धोनी अब सीमित ओवर क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। न्यूज वेबसाईट द संडे गार्डियन की रिपोर्ट्स के मुताबक महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर लड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां कांग्रेस में हुई शामिल, कभी इन BOLD फोटोज ने मचाया था हंगामा
दी गई जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उतर सकते हैं। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने द संडे गार्डियन से बात करते हुए कहा- मिनाक्षी लेखी के बारे में मिली ग्राउंड रिपोर्ट अच्छी नहीं है।
उनके चुनावी क्षेत्र में लोग उनके काम से खुश नहीं हैं। इसलिए पार्टी ने दोबारा उन्हें नयी दिल्ली से न लड़ाने का निर्णय लिया है। सबसे अधिक संभावना है कि गौतम गंभीर उस सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
वह दिल्ली के ही हैं और दिल्ली के लोगों के लिए अच्छा करने की कोशिश करेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता ने ये भी बताया की पार्टी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को भी टीम में शामिल कराने पर विचार कर रही है। जिन्हें झारखंड में किसी सीट से उतारा जा सकता है।
उन्होंने कहा- दोनों खिलाड़ियों की व्यापक स्वीकार्यता, सम्मान और विश्वसनीयता पूरे देश में है और समाज के सभी वर्गों के नेताओं के रूप में माना जाता है। वह सिर्फ अपने राज्य के ही लीडर नहीं बल्कि देश के लीडर हैं।
धोनी मौजूदा समय में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस वजह से भारत के दक्षिणी भागों में उनकी काफी पहुंच है। इन दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से पार्टी को काफी लाभ होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- महेंद्र सिंह धोनी गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव 2019 भारतीय जनता पार्टी बीजेपी Mahendra Singh Dhoni ms Dhoni Gautam Gambhir Lok Sabha Election Lok Sabha Election 2019 Bharatiya Janata Party BJP Meenakshi Lekhi 2019 Lok Sabha polls team india National news sports News in hindi cricket news News in Hindi Latest cricket news cricket news Headlines