T20 World Cup सुपर-8: भारत 111 पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका की 76 रन से बड़ी जीत

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम का विजय अभियान थम गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गई।

शुरुआत से ही लड़खड़ाई बल्लेबाजी
भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन बना सके। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन जरूर जोड़े, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर चलते बने।

वॉशिंगटन सुंदर (11), हार्दिक पांड्या (18) और रिंकू सिंह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह बिना प्रभाव छोड़े पवेलियन लौटे। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

जानसेन और महाराज का कहर
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 24 रन देकर 3 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

अफ्रीकी टीम की भी डगमगाई शुरुआत
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही। क्विंटन डी कॉक 6 रन पर आउट हुए, जबकि एडेन मार्करम 4 रन बनाकर चलते बने। रयान रिकेल्टन भी 7 रन से आगे नहीं बढ़ सके। हालांकि मध्यक्रम ने पारी संभालते हुए टीम को 187 रन तक पहुंचाया।

भारत की ग्रुप स्टेज में लगातार चार जीत के बाद यह पहली हार है, जिससे सुपर-8 की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है।

22:47 PM(2 months ago )

IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका ने भारत को धूल चटाई!

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 10:47 PM IST

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रनों की करारी शिकस्त दी। भारत की लगातार 12 मैचों की जीत की शानदार लय टूट गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला प्रोटियाज के लिए यादगार साबित हुआ, जबकि टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है।

21:58 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: भारत का पांचवां विकेट गिरा 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 09:58 PM IST

कप्तान सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन। उन्होंने 18 रन बनाए। अब क्रीज पर शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या हैं। फैंस को इन दोनों बल्लेबाज से बहुत उम्मीदें हैं। 

21:50 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: भारत का चौथा विकेट गिरा 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 09:50 PM IST

कोर्बिन बॉश ने वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेज दिया है।  उन्होंने 11 गेंद पर 11 रन बनाए। सुंदर न तो गेंदबाजी में असर डाल पाए, ना ही बल्लेबाजी में। ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि अक्षर पटेल को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। 

21:44 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: भारतीय पारी लड़खड़ाई, पॉवरप्ले में गंवाए 3 विकेट; ईशान-अभिषेक- तिलक आउट

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 09:44 PM IST

ईशान किशन जीरो पर आउट हुए।  अभिषेक शर्मा चौके से खाता खोला, लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 15 रन पर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी आज कुछ नहीं कर सके और महज 1 रन पर पवेलियन लौट गए। 

20:55 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का लक्ष्य

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 08:55 PM IST

19:35 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 07:35 PM IST

जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में जहां डी कॉक को क्लीन बोल्ड किया, वहीं दूसरे ओवर में रयान रिकल्टन को पवेलियन भेजा। 

19:24 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 07:24 PM IST

अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा। 

19:20 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को क्लीन बोल्ड किया

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 07:20 PM IST

18:39 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:39 PM IST

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। 

18:37 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live:साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:37 PM IST

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। 

18:32 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: टीम इंडिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंच गई है।

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:32 PM IST

18:31 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: साउथ अफ्रीका टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंची

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:31 PM IST

18:27 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: तेंदुलकर के फैन सुधीर कुमार ने बजाया शंख, टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं!

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:27 PM IST

टीम इंडिया के सबसे बड़े सपोर्टर और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर कुमार चौधरी ने IND vs SA सुपर 8 मैच से पहले जोश भरा माहौल बनाया। उन्होंने शंख बजाकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं और जीत की दुआ मांगी।

सुधीर कुमार ने कहा:
"...टीम इंडिया ने 2024 T20 वर्ल्ड कप बारबाडोस में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। इसलिए उनका हौसला बुलंद है। आज का मैच जीतकर और बाकी सभी मैच जीतते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचें... जय हिंद! 

"सुधीर, जो हमेशा तिरंगे रंगों से बॉडी पेंट कर, सचिन का नाम सीने पर लिखकर और शंख बजाकर स्टेडियम पहुंचते हैं, ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भी पूरा जोश दिखाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर उनका यह उत्साह फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है!

18:20 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: धोनी के फैन राम बाबू ने तिरंगा लहराया

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:20 PM IST

गुजरात: इंडियन क्रिकेट टीम और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए तिरंगा लहराया। टीम आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। राम बाबू कहते हैं, "यह एक सुपर 8 गेम है और यह एक बड़ा मैच है।

साउथ अफ्रीका 2024 (T20 वर्ल्ड कप) की फाइनलिस्ट टीम है और हमने उस साल उनके खिलाफ जीतकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी। लेकिन यह पहला सुपर 8 गेम होगा जिस पर सबकी नज़रें होंगी...टीम इंडिया आज अच्छा परफॉर्म करेगी। हम गेम जीतेंगे..."

18:07 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: पिच रिपोर्ट

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:07 PM IST

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। 

  • पहली पारी औसत स्कोर: लगभग 190
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम: 8 जीत
  • चेज करने वाली टीम: 4 जीत
  • हाईएस्ट स्कोर: 234/4

शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को मदद, लेकिन बीच के ओवर में स्पिनर्स असरदार हो सकते हैं।

18:06 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: मैच कहां देखें?

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:06 PM IST
  • टीवी: Star Sports
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar

18:05 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: मौसम अपडेट

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:05 PM IST

अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: 36°C
  • न्यूनतम: 20°C

शाम को ड्यू फैक्टर चेज करने वाली टीम को फायदा दे सकता है।

18:03 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live इस टूर्नामेंट के टॉप परफॉर्मर्स

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:03 PM IST

भारत

  • ईशान किशन – 4 मैच में 176 रन (बेस्ट 77)
  • वरुण चक्रवर्ती – 9 विकेट

साउथ अफ्रीका

  • ऐडन मार्करम– 178 रन (86*)
  • लुंगी एनगिडी– 8 विकेट

आज का X-Factor: सूर्यकुमार यादव और डेविड मिलर के बीच मिडिल ओवर बैटल मैच का रुख तय कर सकता है।

18:02 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: संभावित प्लेइंग XI

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:02 PM IST

भारत: ईशान किशन (wk), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (wk), ऐडन मार्करम (c), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

18:01 PM(2 months ago )

IND vs SA Super 8 Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Posted by: Dilip Chaturvedi, 22 Feb 2026, 06:01 PM IST

T20I इतिहास में दोनों टीमों के बीच-

  • कुल मैच: 35
  • भारत: 21 जीत
  • साउथ अफ्रीका: 13 जीत
  • नो रिजल्ट: 1

T20 वर्ल्ड कप में 7 मुकाबलों में भारत ने 5 और SA ने 2 जीते हैं।