''द ग्रेट खली'' हरियाणा में जल्द करवाएंगे कुश्ती टूर्नामेंट
इस टुर्नामेंट में कुल 50 पहलवान शामिल होंगे।

X
haribhoomi.comCreated On: 7 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. देश और विदेश में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली जल्द ही हरियाणा में कुश्ती प्रतियोगिता का ओयजन करवाने जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर हरियाणा ही नहीं देश विदेश के पहलवान भी इसमें भाग ले सकते हैं और भारत और विश्व स्तर पर कुल 50 पहलवान इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
स्पोर्ट्सकीड़ा वेबसाइट के मुताबिक, अगले महीने खली हरियाणा में दो पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खली ने गुरुग्राम (गुड़गांव) में इस बात की घोषण। खली ने कहा कि यहां ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 8 अक्टूबर को पेशेवर कुश्ती की पहली प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं इसी तरह की दूसरी प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को पानीपत में खेला जाएगा। खली ने बताया कि इन दो स्पर्धाओं में 15 अंतर्राष्ट्रीय और 35 भारतीय पहलवान हिस्सा लेंगे।
हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के मुखिया सूरज पाल अम्मु ने कहा कि राज्य सरकार वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के इस दिग्गज खिलाड़ी से मनोरंजन कर भी नहीं वसूलेगी। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली पंजाब पुलिस में सेवारत हैं। वह पेशेवर कुश्ती खिलाड़ी बनने से पहले बॉडीबिल्डर थे और उन्होंने 1997 एवं 1998 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story