VIDEO: जब कोहली से भिड़े रबाडा, फिर रुई की तरह धुने गए
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को 124 रन से रौंदकर छह मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को 124 रन से रौंदकर छह मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। कोहली ने 159 गेंद में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन की पारी खेली। तीन वनडे में ही उन्होंने दूसरा शतक जड़ दिया। वनडे क्रिकेट में वह 34 शतक लगा चुके हैं।
उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने अपने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को शून्य रन पर आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया था। इसके बाद रबाडा ने अपने अगले ही ओवर की तीसरी गेंद पर विराट के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। यहां तक कि अंपायर ने भी विराट को आउट दे दिया।
इसे भी पढ़े: IPL के स्टार क्रिकेटर्स की हॉट पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स, देखें तस्वीरें
DRS sees things the umpire doesn’t and saves the #NotSoFriendly Indian skipper on this occasion! Here’s how it happened. #SAvsIND pic.twitter.com/CuUGlR3nvb
— SonyLIV (@SonyLIV) February 7, 2018
फिर इसके बाद कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया। जिसमें दिख रहा था कि गेंद विराट के पैड पर लगने से पहले बल्ले का किनारा ले चुकी थी। फिर इसके बाद कोहली को नॉटआउट करार दिया गया। इसी दौरान अफ्रीकी गेंदबाज रबाडा विराट के करीब पहुंच गए और विराट को उकसाने वाली बातें कहने लगे।
इस पर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। रबाडा की इस स्लेजिंग का जोरदार जवाब देते हुए विराट ने नाबाद 160 रनों की पारी खेली। कोहली की इस शानदार पारी के सामने अफ्रीकी टीम पस्त हो गई। इसके साथ ही विराट कोहली अफ्रीका के खिलाफ उसी की धरती पर सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App