FIFA संचालन समिति के प्रमुख बने न्यायमूर्ति मुदगल

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |12 May 2017 12:34 AM IST
न्यायमूर्ति मुदगल को विश्व फुटबाल संस्था की संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया है।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुल मुदगल को बहरीन की राजधानी मनामा में आयोजित फीफा की 67वीं कांग्रेस में इस विश्व फुटबाल संस्था की संचालन समिति का प्रमुख चुना गया।
न्यायमूर्ति मुदगल के नाम का प्रस्ताव बुधवार को फीफा परिषद ने रखा गया था। यह पद मियुगल माडुरो को हटाए जाने के बाद खाली पड़ा था।
न्यायमूर्ति मुदगल को पिछले साल मई में मैक्सिको में हुई फीफा कांग्रेस में संचालन समिति का उपाध्यक्ष चुना गया था।
एशियाई फुटबाल महासंघ ने भी उन्हें यह पद सौंपा था। यूरोपीय आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष फिनलैंड के ओली रेहन अब न्यायमूर्ति मुदगल के साथ समिति में उपाध्यक्ष होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App