Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ISSF जूनियर विश्व कप : मुस्कान के गोल्ड से भारत टॉप पर, चीन को पछाड़ा

मुस्कान ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीत लिया जिससे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारत ने पदक तालिका में चीन को दूसरे नंबर पर धकेल दिया।

ISSF जूनियर विश्व कप : मुस्कान के गोल्ड से भारत टॉप पर, चीन को पछाड़ा
X

मुस्कान ने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीत लिया जिससे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारत ने पदक तालिका में चीन को दूसरे नंबर पर धकेल दिया।

भारत की 16 बरस की मुस्कान ने चीन की किन सिहांग और थाईलैंड की कन्याकोर्न हिरूनफोएम को हराकर पीला तमगा हासिल किया। टीम वर्ग में भी मुस्कान, मनु भाकर ओर देवयांशी राणा को स्वर्ण पदक मिला।

इसे भी पढ़े: बॉल टेंपरिंग: डेविड वॉर्नर भविष्य में कभी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं कर पाएंगे, ये है वजह

भारत नौ स्वर्ण समेत 22 पदक जीतकर तालिका में पहले स्थान पर

भारत ने नौ स्वर्ण समेत 22 पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया। भारत को पांच रजत और आठ कांस्य पदक मिले। वहीं चीन ने आठ स्वर्ण पदक जीते। मुस्कान का पदक भारत का चौथा व्यक्तिगत पदक था।

पिछले साल वह इस चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रही थी। उसने छठे दौर में बढ़त बनाकर परफेक्ट पांच का स्कोर किया। मनु भाकर इस वर्ग में चौथे स्थान पर रही। अरूणिमा गौर सातवें स्थान पर रही।

इसे भी पढ़े: क्रिकेट छोड़ नौकरी करने निकला था टिम पेन, ड्रॉप होने पर हनीमून मनाने चले गए, आज बने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान

टीम इवेंट में भारत की चांदी

टीम वर्ग में भारत की मुस्कान, मनु और राणा ने स्वर्ण जीता जबकि रजत भी भारत की गौर, महिमा अग्रवाल और तनु रावल को मिला। थाईलैंड की टीम को कांस्य पदक मिला। पुरुषों की जूनियर स्कीट स्पर्धा में भारत के अनंतजीत सिंह नरूला, आयुष रूद्रराजू और गुरनिलाल सिंह ने रजत पदक जीता।

इनपुट-भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story