ISL: मुंबई सिटी एफसी ने पुणे सिटी एफसी को 5-0 से हराया, आंद्रे मोरिट्स की हैट्रिक
इस जीत से मुंबई सिटी एफसी के तीन अंक हो गए हैं जबकि एफसी पुणे सिटी का सिर्फ एक अंक है

X
मुंबई. इंडियन सुपर लीग में महाराष्ट्र की दोनों फुटबॉल टीमों के मुकाबले में ब्राजील के आंद्रे मोरिट्स की हैट्रिक की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने आज यहां इंडियन सुपर लीग फुटबाल के मुकाबले में एफसी पुणे सिटी को 5-0 से हरा दिया। मुंबई ने अपने आक्रामक खेल से पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। कोलकाता में पहले मैच में 0-3 से शिकस्त के साथ अपने अभियान की शुरूआत करने वाली मुंबई सिटी एफसी की यह पहली जीत है।
ब्राजील बनाम इटली भारतीय फुटबॉल को ग्लोबल बनाने के लिए शुरू की गई इस लीग में इटली बनाम ब्राजील का भी नजारा दिखा। इंटरनेसियोनाल और क्रिस्टल पैलेस के लिए खेल चुके ब्राजील के अटैकिंग मिडफील्डर आंद्रे फ्रांसिस्को मोरित्ज पूरे शबाब पर थे। उनकी ब्राजील टच का आलम यह था कि पुणे सिटी के इटैलियन गोलकीपर इमैनुअल बेलार्डी हक्के-बक्के रह गए।
इस जीत से मुंबई सिटी एफसी के तीन अंक हो गए हैं जबकि एफसी पुणे सिटी का सिर्फ एक अंक है जिसने अपना पहला मैच 14 अक्तूबर को दिल्ली डाइनामोज के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला था।मुंबई सिटी एफसी की ओर से आज मोरिट्स ने 12वें, 27वें और 71वें मिनट में गोल किए जबकि सुभाष सिंह ने 36वें मिनट में गोल दागा। एफसी पुणे सिटी को उस समय और शर्मसार होना पड़ा जब उसके डिफेंडर योहान लेत्जेल्टर ने 85वें मिनट में आत्मघाती गोल दागकर मुंबई सिटी एफसी की बढ़त को 5-0 कर दिया जो निर्णायक साबित हुई।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, मैच के हाईलाइट्स के बारे में -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story