IPL Auction 2019 / आईपीएल नीलामी में नहीं बिके युवराज, अनजान वरूण चक्रवर्ती पर करोड़ो की बोली
खराब दौर से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दौर में नहीं बिक सके जबकि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को करीब सवा आठ करोड़ रुपए में खरीदा गया।

मुंबई के शिवम पांच करोड़ में बिके
उनादकट पिछली बार महंगे बिके थे
दूसरे दौर में बिक सकते हैं युवराज
सैंतीस बरस के युवराज को 2015 आईपीएल में 16 करोड़ में खरीदा गया था जबकि 2014 में वह 14 करोड़ में बिके थे। युवराज का बेसप्राइज एक करोड़ रुपए था। फ्रेंचाइजी अगर दूसरे दौर में बिना बिके खिलाड़ियों के पूल में युवराज को डालते हैं तो उन्हें खरीदार मिल सकते हैं। इस साल किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें दो करोड़ रुपए में खरीदा था ।
हेटमायेर को खरीदने लगी थी होड़
रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने हेटमायेर को 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा। उसे खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रायल्स और दिल्ली केपिटल्स में होड़ लगी थी। टी20 विश्व कप 2016 के स्टार ब्रेथवेट को केकेआर ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। उसका बेसप्राइज 75 लाख रुपए था।
ईशांत इस सत्र में बिके
पुजारा, मैकुलम और वोक्स को नहीं मिले खरीदार
पटेल, मोहित और शमी महंगे बिके
स्पिनर अक्षर पटेल (पांच करोड़), तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (पांच करोड़) और मोहम्मद शमी (चार करोड़ 80 लाख रुपए) भी महंगे बिके। पटेल को दिल्ली ने, शमी को पंजाब ने और मोहित को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- ipl auction 2019 ipl auction 2019 News ipl auction 2019 Price ipl auction 2019 Players ipl auction 2019 Players Price Yuvraj Singh Yuvraj Singh News ipl auction 2019 team player list ipl auction 2019 rcb ipl auction 2019 csk ipl auction 2019 results ipl auction 2019 players list ipl auction 2019 live channel ipl auction 2019 channel ipl auction 2019 mumbai team ipl auction 2019 all team players ipl auction 2019 time table ipl auction 2019 available players आईपीएल ऑक्शन आई