मुंबई तय करेगी RCB की किस्मत, बेंगलुरु ने अपना ट्विटर हैंडल किया ब्लू

IPL 2022 DC VS MI आईपीएल में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। एक तरफ जहां दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी यह मैच जीतना अहम है तो वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के लिए भी। इसी मैच से ही चौथी टीम प्लेऑफ (Playoff) में एंट्री करेगी। आरसीबी(RCB) के प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुंबई इंडियस (MI) की टीम पर टिकी है। अगर मुंबई की टीम यह मैच जीत जाती है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
#NewProfilePic pic.twitter.com/IqRXDRDQ0E
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 21, 2022
मुंबई की जीताने के लिए RCB के फैंस काफी उत्साहित है। जीत को लेकर आरसीबी के फैंस जमकर मुंबई इंडियस की टीम को सपोर्ट कर रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस ने मुहिम चलाई हुई है। उधर, सोशल मीडिया (Social Media) पर आरसीबी भी मुंबई के रंग में दिखाई दे रही है। यहां तक की आरसीबी ने भी अपने ट्विटर हैंडल का कलर चेंज कर दिया है। लाल रंग की जगह आरसीबी ने नीला रंग कर दिया है। अभी तकलखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants), गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) की टीम ने ही प्लेऑफ में एंर्टी हासिल की है। अभी चौथी टीम और प्लेआॅफ में जानी है। लेकिन उसको लेकर अभी संशय बरकार है। आरसीबी की उम्मीद सीधे-सीधे मुंबई इंडियस की टीम पर टिकी हुई है।
बता दें कि आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल में 16 अंक लिए हुए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के 14 प्वाइंट हैं। मुंबई को हराने के बाद दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। दिल्ली (DC) का नेट रनरेट भी बेहतर है। भले ही आरसीबी ने 2 अंक ज्यादा लिए है, रनरेट की वजह से बाहर हो सकती है।