IPL 2019: क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड शतक पर होगी विराट कोहली की नजर
IPL 2019: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीगों में सुमार इंडियन प्रीमियर लीग 2019 की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। आइपीएल सीजन 12 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आइपीएल के दौरान कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा। इस दौरान बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की नजर क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर होगी।

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीगों में सुमार इंडियन प्रीमियर लीग 2019 की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। आइपीएल सीजन 12 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आइपीएल के दौरान कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा। इस दौरान बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की नजर क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर होगी। कोहली आइपीएल में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते। यह रिकॉर्ड गेल के नाम है।
IPL 2019: आईपीएल के 11 साल और 11 यादगार रिकॉर्ड, इन रिकॉर्ड के लिए IPL को हमेशा याद रखा जाएगा
क्रिस गेल ने आइपीएल में कुल 112 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 175 रन है। यह स्कोर उन्होंने 2013 में पुणे वॉरीयर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। फिलहाल क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं। वह इस साल किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेंगे। गेल ने आइपीएल में 41.18 के औसत 3994 रन बनाए हैं।
कोहली के नाम चार शतक
विराट कोहली आइपीएल में शतक बनाने के मामले में क्रिस गेल से ज्यादा पीछे नहीं हैं। दोनों के बीच महज दो शतकों का फासला है। विराट ने आइपीएल में 163 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने चार शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 113 है जो उन्होंने साल 2016 में पंजाब के खिलाफ बनाया था। कोहली ने आइपीएल में 50.29 के औसत से 4948 रन बनाए हैं। कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और उनके रिकॉर्डस इस बात के गवाह हैं कि वह क्रिस गेल को इस मामले में पिछे छोड़ देंगे।
एक सीजन में शतकों का चौका
कोहली ने चारों शतक मात्र एक ही सीजन में लगाए हैं। उन्होंने 2016 में यह करनामा किया था। उन्होंने दो शतक गुजरात लायंस के खिलाफ जबकि एक-एक शतक पुणे और पंजाब के खिलाफ लगाए हैं। इसके अलावा यह करनामा शेन वाटसन भी कर सकते हैं। उन्होंने भी आइपीएल में चार शतक लगाए हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स से इस साल आइपीएल खेलेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- ipl 2019 Indian Premier League 2019 Chennai Super Kings Royal Challengers Bangalore Chris Gayle Virat Kohli Virat Kohli Century in ipl Chris Gayle Century in ipl Virat Kohli records Virat Kohli ipl records Virat Kohli records ipl 2019 timetable ipl ipl 2019 schedule ipl 2019 match list IPL 2019 Schedule PDF Download ipl 2019 schedule pdf free download ipl 2019 schedule download ipl 2019 time table pdf download ipl 2019 schedule time table pdf download ipl 2019 match schedule pdf download