IPL 2019 Schedule: ये रहा आईपीएल 2019 का शेड्यूल, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से होगा आगाज
IPL 2019 Schedule: आईपीएल 2019 (IPL 2019) यानि इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (Indian Premier League 2019) का शुरुआती मैच 23 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लोकसभा 2019 चुनाव की तारीखों की वजह से अभी सिर्फ दो हफ्तों के शेड्यूल (IPL 2019 Schedule) का ऐलान हुआ है।

IPL 2019 Schedule : आईपीएल 2019 (IPL 2019) यानि इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (Indian Premier League 2019) का शुरुआती मैच 23 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लोकसभा 2019 चुनाव की तारीखों की वजह से अभी सिर्फ दो हफ्तों के शेड्यूल (IPL 2019 Schedule) का ऐलान हुआ है। वर्तमान शेड्यूल के अनुसार 23 मार्च से 5 अप्रैल तक 17 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 24, 30 और 31 मार्च को दिन में दो मैच होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस अवधि में पांच मैच खेलेंगे जबकि शेष छह टीमें चार-चार मैच खेलेंगी। दिल्ली पहले दो हफ्तों में तीन घरेलू मैच खेलेगी जबकि रॉयल चैलेंजर्स तीन मैच घर से बाहर खेलेंगे। आईपीएल 2019 में आठ टीमें भाग ले रही है। जो इस प्रकार है-1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 2. मुंबई इंडियंस (MI), 3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), 4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), 5. राजस्थान रॉयल्स (RR), 6. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), 7. दिल्ली कैपिटल्स (DD) और 8. किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)।
आईपीएल के अबतक 11 सीजन खेले जा चुके हैं जिसमें मौजूदा आईपीएल खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) हैं, जिन्होंने 2018 का सीजन जीता था। टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं जिनमें से प्रत्येक टीम ने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट जीता हैं। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने दो दो बार आईपीएल खिताब जीता वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एक बार इस खिताब को जीता है।
आईपीएल 2019 शेड्यूल (IPL 2019 Schedule)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- ipl 2019 Indian Premier League 2019 Indian Premier League ipl 2019 schedule time table ipl 2019 schedule pdf vivo ipl 2019 schedule ipl 2019 dates ipl 2019 venue ipl 2019 schedule download ipl 2019 match list ipl 2019 time table ipl 2019 teams ipl 2019 winner ipl 2019 tickets ipl 2019 date ipl 2019 auction ipl 2019 news ipl 2019 song ipl 2019 schedule time table ipl fixtures 2019 ipl 2019 schedule pdf ipl time table ipl schedule 2019 matches time table venue time table pdf time table