IPL 2019: युवराज सिंह ने पहना रोहित शर्मा की जर्सी, वाइफ रितिका सजदेह को लगा ''अजीब'', जानें क्या कहा
IPL 2019: आईपीएल का 12वां संस्करण शनिवार 23 मार्च 2019 को गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से शुरू होगा। 2019 के आईपीएल की नीलामी में सिक्सर किंग युवराज सिंह को मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले मुंबई इंडियंस (एमआई) ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपए में खरीदा है। इस बीच मुंबई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें युवराज सिंह ने रोहित की 45 नंबर की जर्सी पहनी हुई थी। इसपर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने युवराज पर कमेन्ट किया है।

आईपीएल का 12वां संस्करण (IPL 2019) शनिवार 23 मार्च 2019 को गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से शुरू होगा। 2019 के आईपीएल की नीलामी में सिक्सर किंग युवराज सिंह को मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले मुंबई इंडियंस (एमआई) ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपए में खरीदा है।
युवराज सिंह रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने क्रमशः तीन बार 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस IPL का चैंपियन बनाया है। हाल ही में फ्रैंचाइजी ने युवराज की जर्सी को टूर्नामेंट के लिए जारी किया, जिसमें पीछे की तरफ '12' नंबर था।
View this post on InstagramGuess who? 😋 . #CricketMeriJaan
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians) on
इस बीच मुंबई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें युवराज सिंह ने रोहित की 45 नंबर की जर्सी पहनी हुई थी। इसपर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने युवराज पर कमेन्ट किया है।
रितिका को यह अजीब लगा कि उनके भाई (युवराज) ने रोहित की जर्सी पहनी थी। रितिका सजदेह ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि मेरे भाई (युवराज सिंह) ने मेरे पति (रोहित शर्मा) की जर्सी पहनी है।
बता दें कि रोहित शर्मा की शादी 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से हुई है। रितिका युवराज सिंह को अपना भाई मानती है। हाल ही में रोहित और रितिका के घर में एक नहीं परी आई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IPL 2019 Ritika Sajdeh Yuvraj Singh Rohit Sharma Yuvraj Wearing Rohit Jersey Mumbai Indians MI Ritika Sajdeh Comment Rohit Sharma wife Indian Premier League IPL Kings XI Punjab KXIP IPL 12 IPL 2019 Mumbai Indians IPL 2019 Yuvraj Singh IPL 2019 Schedule IPL 2019 Match List IPL 2019 Time Table IPL 2019 Teams Chennai Super Kings Royal Challengers Bangalore आईपीएल 2019 युवराज सिंह रोहित शर्मा रितिका सजदेह मुं�