Ipl 2019 MI vs Delhi: दिल्ली ने मुम्बई को 37 रन से हराया, ऋषभ पंत ने बनाए 78 रन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन का तीसरा मैच तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 March 2019 3:17 PM GMT
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन का तीसरा मैच तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
एमआई और डीसी के बीच अब तक 22 मैच हुए हैं। जिसमें से 11 मुंबई और 11 ही दिल्ली ने जीते हैं। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे काफी बार कड़ी टक्कर दी है।
वहीं मुंबई के इस स्टेडियम की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए। जिसमें से 5 मैच मुंबई ने जीते और 2 दिल्ली ने जीते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली ने मुंबई को हराया था।
टीम की बात करें मुंबई इंडियंस के पास कप्तान रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, क्विंटन डीकॉक, कीरोन पोलार्ड, इशान किशन और युवराज सिंह जैसे तेज तररा बल्लेबाज हैं। वहीं दिल्ली के पास श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे बल्लेबाज हैं।
वहीं गेंदबाजों की बात करें तो मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, जेसन बेहरेनडॉर्फ और दिल्ली के पास ट्रेंट बाउल्ट, ईशांत शर्मा और कगिसो रबादा जैसे खिलाड़ी हैं।
ये है संभावित प्लेइंग XI टीम
मुंबई इंडियंस -
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चहर, अनुकृति रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर शरण, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, युवराज सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स -
श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IPL 2019 MI vs DC IPL 2019 Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL 2019 broadcasting channels IPL 2019 Matches IPL broadcasting channel IPL live Broadcast IPL broadcast channel IPL 2019 live telecast channel list IPL broadcast tv channel IPL live match broadcast channel IPL broadcast channel in india IPL 2019 Live Streaming IPL 2019 broadcasting channels Mumbai Indians Delhi Capitals Rohit Sharma Shreyas Iyer Cricket news Live Score Cricket Yuvraj Singh Rohit Sharma Lasith Malinga Jasprit Bu
Next Story