IPL 2019: इस फोटो को देखकर आप भी हो जाएंगे धोनी के दीवाने, देखें वायरल VIDEO

महेंद्र सिंह धोनी के लाखों फैन्स हैं। उनके फैन्स धोनी की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। हालांकि जब भी मौका मिले धोनी भी अपने फैन्स के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार रहते हैं, जैसा उन्होंने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में किया था। दरअसल एमएस धोनी को मुंबई-चेन्नई मैच के दौरान एक वृद्ध प्रशंसक के साथ देखा गया था जो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान से मिलने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे।
धोनी ने टीम के ड्रेसिंग रूम से सीढ़ियों से नीचे उतरकर एक बूढ़ी महिला और एक युवा लड़की से मुलाकात की, जो उनके साथ साइटस्क्रीन के पास थी। धोनी ने दोनों के साथ एक सेल्फी भी ली और घर ले जाने के लिए एक यादगार के रूप में उनके लिए सीएसके की जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिए।
Captain cool, @msdhoni humble 😊
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2019
Heartwarming to see this gesture from the legend in Mumbai 🤗 @ChennaiIPL #VIVOIPL pic.twitter.com/6llHlenIzL
बता दें कि धोनी हमेशा अपने प्रशंसकों के प्रति बहुत दयालु रहे हैं और यहां तक कि मैचों, अभ्यास सत्रों और टीम होटलों में भी उनसे मिलने और बधाई देने के लिए समय निकालते रहते हैं।
बतातें चले कि एमएस धोनी को गुरुवार को आईपीएल 2019 में सीएसके के कप्तान के रूप में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पंड्या के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 37 रनों से जीत दर्ज की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App