IPL 2019: बटलर को बेईमानी से आउट करने पर अश्विन ने कहा- कुछ भी गलत नहीं किया, रहाणे ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO
IPL 2019 KXIP vs RR: किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार रात राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2019 के अपने पहले मैच में एक रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से हरा दिया। हालांकि यह मैच विवादों में भी रहा। दरअसल पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के खिलाड़ी जोस बटलर को विवादित ढंग से ‘मांकड़िंग’ (Mankading) के जरिए ''रन आउट'' किया। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया।

किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार रात राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2019 के अपने पहले मैच में एक रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से हरा दिया। हालांकि यह मैच विवादों में भी रहा। दरअसल पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के खिलाड़ी जोस बटलर को विवादित ढंग से ‘मांकड़िंग’ (Mankading) के जरिए 'रन आउट' किया। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया।
IPL 2019 RR vs KXIP: पंजाब ने राजस्थान को 14 रन से हराया, क्रिस गेल ने बनाए 79 रन
मैच के बाद जब अश्विन से इस विवादित रन आउट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी ओर से यह बहुत सहज था। यह योजना नहीं थी या ऐसा कुछ भी नहीं था। यह खेल के नियमों के भीतर है। हालांकि राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। रहाणे ने कहा कि हम एक विवादास्पद मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करने वाले हैं। मैच रेफरी इस पर फैसला करेंगे। हम फैसला खेल भावना में लेंगे।
— Dhoni Fan (@WastingBalls) March 25, 2019
जानें पूरा मामला
दरअसल जब जोस बटलर 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे और अश्विन ने उन्हें चेतावनी दिए बिना रन आउट कर दिया, जिससे खेलभावना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अश्विन के बोलिंग करते समय नॉन स्ट्राइक पर खड़े बटलर क्रीज से आगे निकले थे तभी अश्विन ने उन्हें बिना चेतावनी देते हुए रन आउट की अपील की जिसके बाद तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
अश्विन का इस तरह रन आउट करना खेलभावना के विपरीत था हालांकि खेल के नियमों के अनुसार इसे आउट माना गया। बता दें कि यपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 170 रन ही बना सकी और उन्हें 14 रन से हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IPL 2019 Indian Premier League 2019 Ravi Ashwin Jos Buttler Ajinkya Rahane Ashwin Buttler controversy Mankading controversy IPL 2019 KXIP vs RR KXIP vs RR Rajasthan Royals Kings XI Punjab Rajasthan Royals vs Kings XI Punjab Ashwin statement on Mankading controversy Rahane statement on Mankading controversy KXIP vs RR 2019 scorecard ipl 2019 schedule ipl 2019 time table ipl 2019 match list ipl 2019 teams आईपीएल 2019 किंग्स इलेवन पंजाब बनाम