IPL 2019: हार्दिक पांड्या आईपीएल 2019 में खेलेंगे या नहीं, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
IPL 2019: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के बाद पीठ में चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था।

इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2019 (IPL 2019) सीजन के शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत दी है। भारतीय ऑलराउंडर को हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के बाद पीठ में चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था।
हार्दिक पांड्या, जिन्हें पिछले साल एशिया कप के दौरान गंभीर चोट लगी थी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए थे, लेकिन केएल राहुल के साथ चैट शो 'कॉफी विद करण' में हुए विवाद के बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया था।
Lok Sabha Elections 2019: PM मोदी ने क्रिकेट खिलाड़ियों से की ये अपील, कहा- इस बार..
इस बीच हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में प्रेक्टिस शुरू किया। वह अपने बड़े भाई क्रुणाल के साथ घंसोली के रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क क्रिकेट मैदान में नजर आए थे। पांड्या बंधुओं के अलावा, जयंत यादव, राहुल चाहर, बरिंदर शरण, रसिख सलाम, मिशेल मैक्लेनाघन और इशान किशन भी इस शिविर में भाग ले रहे थे।
बता दें कि लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक, तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर इस सीजन में वापसी करना चाहेगी। मुंबई 24 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IPL 2019 Hardik Pandya Mumbai Indians Mumbai Indians Practice Season Indian Premier League 2019 Indian Premier League IPL India vs Australia India vs Australia 2019 IPL 2019 Mumbai Indians IPL 2019 MI Matches IPL 2019 MI IPL 2019 Time Table IPL 2019 Match List IPL 2019 Schedule IPL 2019 Teams हार्दिक पांड्या आईपीएल 2019 मुंबई इंडियंस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईपीएल 2019 शे�