IPL 2019: पहले खिताब की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को दी बड़ी जिम्मेदारी, टीम से जुड़ने पर ''दादा'' ने ये कहा
IPL 2019: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने सत्र की शुरूआत 24 मार्च से वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। दिल्ली की टीम अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया। इस नयी भूमिका में गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे।
गांगुली ने अपने इस जुड़ाव के बारे में कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसके बोर्ड में आकर काफी खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को वर्षों से जानता हूं, मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।
IPL 2019: IPL की टॉप Hot Anchors, जिनकी खूबसूरती देखकर खिलाड़ी खेल भूल जाते हैं, देखें PHOTOS
मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को बेताब हूं। दिल्ली की टीम अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा कि सौरव विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।
भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ सौरव की वजह से ही हुआ है। यह सम्मान की बात है कि सौरव ने दिल्ली को अपनी आईपीएल टीम के लिये चुना है। हमारी टीम को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सलाह का काफी फायदा मिलेगा।
सौरव मेरे लिये परिवार की तरह हैं। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने सत्र की शुरूआत 24 मार्च से वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IPL 2019 Sourav Ganguly Indian Premier League 2019 Delhi Capitals Ricky Ponting Shreyas Iyer Delhi Capitals Schedule 2019 Delhi Capitals team Delhi Capitals squad 2019 Delhi Capitals captain 2019 Delhi Capitals captain DC IPL 2019 Delhi Capitals IPL 2019 Teams IPL 2019 Schedule IPL 2019 Time Table आईपीएल 2019 सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स शेड्�