IPL 2018: RCB vs MI के बीच होगी कड़ी टक्कर, रोहित ने विराट के लिए तैयार किया ये सीक्रेट प्लान
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और एमआई के कप्तान रोहित शर्मा आमने सामने होंगे।

इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आमने सामने होंगे। ये मैंच मुंबई में होगा।
बता दें कि दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों टीमों का सफर एक जैसा रहा है। मुंबई और आरसीबी दोनों ही 7 मैचों में दो-दो जीत दर्ज कर पाई हैं।
इसे भी पढ़े: IPL 2018: हर 9वीं गेंद पर छक्का लगाते हैं क्रिस गेल, एक क्लिक में पढ़िए पूरा आंकड़ा
मुंबई के बल्लेबाजों का करना होगा संघर्ष
बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को छोड़ दें तो मुंबई के बाकी बल्लेबाजों को काफी मेहनत करनी होगी। बता दें कि कप्तान रोहित पांच मैचों में 20 रन भी नहीं बना पाए हैं। उन्हें बड़ी पारी खेलने की जरूरत है।
रोहित का विराट को रोकने का प्लान
इस वक्त आरसीबी के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स फिट नहीं है। ऐसे में रोहित को एक बल्लेबाज की कमी के चलते मैच जीतना संभव हो जाएगा। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उनके बल्लेबाजों से ज्यादा बॉलर्स पर विश्वास करना जरुरी दिख रहा है। पिछले मैचों में बल्लेबाजों के बजाए गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मदा रहा है।
आरसीबी की ये है चिंता
आरसीबी दुआ कर रही होगी कि उसके बल्लेबाज एबी डीविलियर्स फिट हो जाएं। वह पिछले मैच में बुखार होने के कारण नहीं उतर सके थे। दक्षिण अफ्रीकी स्टार इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों पर 68 और दिल्ली के खिलाफ 39 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़े: IPL 2018: क्रिस गेल का RCB को लेकर बड़ा खुलासा, बोले- वादा किया था फिर भी रिटेन नहीं किया
विराट रथ रोकेंगे रोहित
बता दें कि कोहली ने मुंबई और केकेआर के खिलाफ दो 92 और 68 रन की दो नाबाद पारियां खेली हैं। ओपनर क्विंटन डि कॉक ने अब तक 194 रन बनाए हैं और वह अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। लेकिन रोहित गेंदबाजों के बदौलत विराट रथ रोक सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ संभावना है कि रोहित फिर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतर सकते हैं जैसा कि उन्होंने पिछले मैच में किया था। क्योंकि इस वक्त टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App