आईपीएल नीलामी में होगी इन 5 खिलाड़ियों पर सबकी नजर
आईपीएल का दसवां संस्करण 5 अप्रैल से हैदराबाद में शुरू होगा।

X
haribhoomi.comCreated On: 19 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दसवां संस्करण 5 अप्रैल से हैदराबाद में शुरू होगा। टी-20 क्रिकेट के इस महाकुंभ के आगाज़ से पहले बेंगलुरू में 20 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जिनमें 351 क्रिकेटरों की बोली लगेगी।
नीलामी में 226 भारतीय और 125 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें एसोसिएट देशों के 6 खिलाड़ी (अफगानिस्तान के 5 और यूएई का 1) भी हैं।
2017 सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों के पास खर्च करने के लिए कुल 143.33 करोड़ की राशि उपलब्ध है। हर सीज़न की तरह इस बार भी नीलामी में कई नए खिलाड़ी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
मैदान पर घमासान से पहले बड़ा मुकाबला 20 फरवरी को बेंगलुरू में नीलामी के दौरान होगा। 351 खिलाड़ियों की लिस्ट में कई ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें खरीदने की दौड़ में सभी फ्रेंचाइजी आपस में टकराएंगी। आइए नजर डालते हैं 5 ऐसे खिलाड़ियों पर जिन्हें हासिल करने के लिए टीमें लगा सकती हैं बड़ी से बड़ी बोली।
1.बेन स्टोक्स
बेस प्राइस - 2 करोड़ रुपए
2.जेसन रॉय
बेस प्राइस - 1 करोड़ रुपए
3.बेन डंक
बेस प्राइस - 30 लाख रुपए
4.मोहम्मद नबी
बेस प्राइस - 30 लाख रुपए
5. कॉलिन डी ग्रैंडहोम
बेस प्राइस - 30 लाख रुपए
इस सीजन में 7 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस सबसे अधिक (2 करोड़) है। इन खिलाड़ियों में एकमात्र भारतीय चेहरा ईशांत शर्मा का है, जिन्हें उनकी फ्रैंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने रिलीज कर दिया था। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन, पैट कमिंस, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन, क्रिस वॉक्स, बेन स्टोक्स और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज अधिकतम बेस प्राइस वाले खिलाड़ी हैं।
इसे भी पढ़ेंः ये है IPL 2017 का पूरा शेड्यूल, 5 अप्रैल को पहला मैच
हर सीजन की तरह इस बार भी नीलामी में कई 'सरप्राइज पैकेज' होंगे। सभी फ्रैंचाइजी ने अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है और अब बस क्रिकेट के इस बाजार में बोली लगाने की देर है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story