INDw vs NZw Ist T20: स्मृति मंधाना ने 24 गेंदों में जड़ा रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक, फिर भी भारत को हार से नहीं बचा सकी
स्मृति मंधाना ने एक छोर संभालकर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जमाया लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 क्रिकेट मैच में भारतीय महिला टीम को 23 रन से पराजय से नहीं बचा सकी।

INDw vs NZw Ist T20 Smriti Mandhana Record Fifty
वेलिंगटन: स्मृति मंधाना ने एक छोर संभालकर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जमाया लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 क्रिकेट मैच में भारतीय महिला टीम को 23 रन से पराजय से नहीं बचा सकी। मंधाना ने किसी भारतीय के सबसे तेज अर्धशतक का अपना ही रिकॉर्ड एक गेंद से बेहतर किया। उसने वेस्टपैक स्टेडियम पर 34 गेंद की मदद से 58 रन बनाए लेकिन अर्धशतक सिर्फ 24 गेंद में पूरा कर दिया था।
SMRITI MANDHANA IS ON 🔥
— ICC (@ICC) February 6, 2019
The @BCCIWomen opener brings up her seventh T20I fifty off just 24 balls! It's the fastest T20I half-century by an Indian woman!
Follow #NZvIND live ⬇️https://t.co/MeBHlokIAA pic.twitter.com/HdEH5jhpkJ
न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज लिया ताहूहू ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय शीर्षक्रम की नींव हिला दी। भारतीय टीम जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य के जवाब में 19.1 ओवर में 136 रन पर आउट हो गई। लेग स्पिनर अमेलिया केर ने 28 रन देकर मंधाना और हरमनप्रीत कौर के महत्वपूर्ण विकेट लिए। ऑफ स्पिनर ले कास्पेरेक को भी दो विकेट मिले। वनडे टीम की कप्तान अनुभवी मिताली राज को इस मैच से बाहर रखा गया।
New Zealand Women lead series 1-0!
— ICC (@ICC) February 6, 2019
Disciplined bowling helps the hosts bowl India Women out for 136 and seal a 23-run win in the first #NZvIND T20I in Wellington.
SCORECARD ⏬https://t.co/MeBHlokIAA pic.twitter.com/BW69WOZttd
अगला मैच शुक्रवार को आकलैंड में होगा। मंधाना और जेमिमा रौद्रिगेज (33 गेंद में 39 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। इसके बाद ताहूहू ने भारतीय पारी को बिखेर दिया। एक समय भारत का स्कोर एक विकेट पर 101 रन था जो बाद में छह विकेट पर 117 रन हो गया। हरमनप्रीत ने 15 गेंद में 17 रन बनाये लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सकी। मंधाना ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाए
इससे पहले सलामी बल्लेबाज सोफी डेवाइन ने 48 गेंद में 62 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाये। डेवाइन ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े। उसने कप्तान एमी सैटर्थवेट (27 गेंद में 33 रन) के साथ 69 रन की साझेदारी की। स्पिनर राधा यादव और पूनम यादव ने सूजी बेट्स (सात) और कैटलिन गूरी (15) को सस्ते में पवेलियन भेजा । डेवाइन और सैटर्थवेट छह गेंद के भीतर 16वें और 17वें ओवर में आउट हो गए।न्यूजीलैंड ने इसके बावजूद आखिरी 21 गेंद में 38 रन बनाये। विकेटकीपर कैटी मार्टिन 14 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- INDw vs NZw Ist T20 INDw vs NZw T20 Indian Women''s Cricket Team India vs New Zealand Women India vs New Zealand Women T20 New Zealand Women''s Cricket Team Women''s Cricket Smriti Mandhana Smriti Mandhana Fifty Smriti Mandhana Record Fifty Smriti Mandhana fastest t20 Fifty Mithali Raj स्मृति मंधाना स्मृति मंधाना अर्धशतक स्मृति मंधाना का रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक भार�