Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विश्व लीग के सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम

विश्व लीग हॉकी के राउंड दो में भारतीय महिला टीम ने बेलारूस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

विश्व लीग के सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम
X

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना दम दिखाते हुए वर्ल्ड लीग हॉकी राउंड दो में बेलारूस को शिकस्त दे दी है। महिला हॉकी टीम ने बेलारूस को 1-0 से हराकर अपना परचम बलंद किया और इस जीत के साथ सेमीफाइनल में धमाकेदार दस्तक दी है।

महिला हॉकी टीम को मुकाबला रात को बेलारूस से हुआ। जिसमें भारत की तरफ से एक मात्र गोल वंदना कटारिया ने किया। उन्होंने शानदार गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई और फिर इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका और अंत में महिला हॉकी टीम ने जीत दर्ज की।

महिला वर्ल्ड लीग हॉकी में भारतीय टीम को पूल ए में है। दोनों टीमों के बीच मैच पहले क्वार्टर में काफी देर तक बराबरी पर चला लेकिन 26वें मिनट में देखते ही देखते वंदना ने एक गोल दाग ही दिया और भारत को बढ़त दिला दी।

बेलारूस को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड लीग राउंड थ्री में जगह बनाने के लिए यहां टॉप दो में रहना होगा। सेमीफाइनल मुकाबला 8 अप्रैल को खेला जाएगा।

आपको बता दें कि भारत ने अपना पहला मैच उरुग्वे के खिलाफ खेलते हुए जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत ने पेनाल्टी शूट ऑउट में उरुग्वे को 4-2 से हराया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story