न्यूजीलैंड को हाकर भारतीय महिलाओं ने जीता कबड्डी का विश्व कप
भारतने कबड्डी विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड को 49-21 से हराया।

X
haribhoomi.comCreated On: 13 Dec 2013 12:00 AM GMT
जालंधर. अनु रानी, प्रियंका और खुशबू के शानदार खेल की बदौलत भारतीय टीम ने कबड्डी विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड को 49-21 से हराकर महिला वर्ग का खिताब जीत जीत लिया। मैच की शुरुआत से ही भारतीय लड़कियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और न्यूजीलैंड की टीम पर हावी रहीं। हालांकि कई मौकों पर न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अंक बटोरे लेकिन यह काफी नहीं था। भारत की अनु रानी, प्रियंका और खुशबू और कप्तान सुखविंदर ने शानदार प्रदर्शन किया।
ठंड के बावजूद जालंधर के गुरुगोबिंद सिंह स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय लड़कियों ने विपक्षी टीम को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर दिया। भारतीय महिला टीम को एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि और न्यूजीलैंड की टीम को 51 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।
नीचे की स्लाइड में जानिए कौन चुनी गई बेस्ट खिलाड़ी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story