वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एशियाई खेलों में नहीं लेंगी भाग, वहीं एक रेसलर को इस खेल में भाग लेने की नहीं मिली इजाजत
एशियाई खेलों से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है, विश्व चैम्पियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी।

एशियाई खेलों से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है, विश्व चैम्पियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को एक पत्र लिखा था कि वह उन्हें आराम दे, क्योंकि वह वर्तमान में पीठ दर्द के कारण फिट नहीं है।
साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि ओलंपिक क्वालीफायर के लिए वह तैयार होना चाहती है। बता दें कि कुछ दिनों से चानू के एशियाई खेलों में भाग लेने पर संशय था।
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा रेसलर जशकवर गिल जिसे जसा पट्टी के नाम से भी जाना जाता है को तुर्की में विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने की इजाजत नहीं मिली है। दरअसल उन्हें आयोजकों ने पटका यानि सिखों की पगड़ी पहनने को लेकर इस खेल में भाग लेने की इजाजत नहीं दी थी।
We will find about it: Union Minister Rajyavardhan Rathore on wrestler Jashkawar Gill also known as Jassa Patti not being allowed to take part in a world ranking tournament in Turkey after organisers didn’t allow him to participate wearing his patka. pic.twitter.com/SWYUWwJ8Y9
— ANI (@ANI) August 7, 2018
इसे भी पढ़ें: 18 वर्षीय लड़की ने लगाया था बलात्कार का आरोप, अब खिलाड़ी को करनी पड़ी युवती से शादी
Weightlifter Saikhom Mirabai Chanu will not participate in the Asian Games. She had written a letter to Indian Weightlifting Federation requesting them to give her rest as she is not currently fit, owing to a backache, and wants to prepare for Olympics qualifier. (file pic) pic.twitter.com/7Q198b9Yka
— ANI (@ANI) August 7, 2018
भारत के मुख्य कोच विजय शर्मा ने उनकी फिटनेस को देखते हुए कहा था कि जकार्ता में होने वाली प्रतियोगिता से उन्हें नाम वापस लेकर इस साल नवंबर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर पर ध्यान देना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App