एयरपोर्ट पर अनोखे लुक में नजर आईं सानिया मिर्जा, नजर आया बेबी बम्प, तस्वीरें हुईं वायरल

भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के प्रेग्नेंट होने की खबर इन दिनों सुर्खियों में रहती है। सानिया मिर्जा को मुंबई एयरपोर्ट पर बेबी बम्प के साथ देखा गया। एयरपोर्ट पर सानिया ढीला सलवार-कुर्ता पहने हुई थी और उनका बेबी बम्प नजर आ रहा था जिसके बाद उन्हें पहचानना मुश्किल लग रहा था।
हाल ही में सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडेल से एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- बेबी मिर्जा मलिक। बता दें कि साल सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की।
शादी के 8 साल बाद सानिया-शोएब को अभी तक कोई संतान नहीं हुई है, ये दोनों की पहली संतान होगी। गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात के मुद्दे पर बोलते हुए सानिया ने कहा था कि वह और उनके पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं। वो उसका सरनेम मिर्जा मलिक रखना चाहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App