कोहली समेत 8 खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार
भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस पर इन खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी।

नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने विराट कोहली, दीपा मलिक और अन्य को पद्म पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में मुरली मनोहर जोशी और अन्य कई हस्तियां मौजूद रही।
भारत के कप्तान विराट कोहली को यह सम्मान खेल के जरिए देश का नाम रोशन करने के लिए प्रदान किया गया। कोहली ने क्रिकेट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट से सन्यास लेने के बाद भारत की टेस्ट टीम को नंबर वन तक पहुंचाया है।
I didn't knew that @imVkohli is a Dr as well along with a inspiration for many youngsters A big congratulation on getting Padma Shri!#Proud pic.twitter.com/VZHFjCcRZU
— Virat Kohli (@lmVK0hli) March 30, 2017
कोहली समेत भारत के 8 खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीआर श्रीजेश (हॉकी कप्तान), साक्षी मलिक( रियो ओलंपिक पहलवान), दीपा करमाकर(जिमनास्ट), मरियप्पन थंगावेलू(पैरालिंपियन), दीपा मलिक(पैरालिंपियन), विकास गौड़ा(डिस्कर थ्रोअर), शेखर नाइक(कप्तान ब्लाइंड क्रिकेट टीम) को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस पर इन खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App