Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने जीते 11 मेडल

भारत ने इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते।

भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने जीते 11 मेडल
X

भारत के जूनियर निशानेबाजों ने चेक गणराज्य के प्लाजेन में हाल में समाप्त हुई युवा निशानेबाजों की मशहूर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘मीटिंग आफ शूटिंग होप्स' में 11 पदक जीते।

भारत ने इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में 23 देशों के कुल 459 निशानेबाजों ने 14 राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में अपना भाग्य आजमाया था।

ये भी पढ़ें - किवी बल्लेबाज के खिलाफ जडेजा की गेंद पर दिखा धोनी की स्टंपिंग का जलवा

हाल में म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेने वाले अनमोल जैन सबसे सफल भारतीय रहे। उन्होंने जूनियर पुरुष वर्ग की दस मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल में क्रमश: टीम स्वर्ण और टीम रजत पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर पिस्टल में व्यक्तिगत रजत पदक भी हासिल किया।

एक अन्य भारतीय अर्जुन बाबुता ने जूनियर पुरुष दस मीटर एयर राइफल में रजत पदक हासिल किया। वह फाइनल में रुस के इवगेनी इशचेंको से केवल आधा अंक से हार गये थे।

सौरभ चौधरी ने जूनियर पुरुष दस मीटर एयर पिस्टल और अनीस ने जूनियर पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अच्छा प्रदर्शन किया। इन दोनों ने व्यक्तिगत कांस्य पदक जीते।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story