फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष-100 में पहुंचा भारत
गुरुवार को जारी इस रैंकिंग में भारत टीम ने 100वां स्थान हासिल किया है।

भारत के लिए फुटबॉल की तरफ से एक अच्छी खबर है। भारत ने 21 साल बाद फीफा विश्व रैंकिंग में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को जारी इस रैंकिंग में भारत टीम ने 100वां स्थान हासिल किया है।
भारत इस स्थान पर निकारागुआ, लिथुआनिया और इस्टोनिया के साथ सुंयक्त रूप से काबिज है। भारत की फीफा में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 94वां स्थान है।
इस स्थान पर भारत 1996 में पहुंचा था। भारत को रैंकिंग में फायदा घर से बाहर मिली जीत के कारण हुआ है। हाल ही में भारत ने कंबोडिया, म्यांमार को शानदार तरीके से हराया था। जिसका फायदा भारत को रैंकिंग में हुआ है।
भारत को अपना मैच 7 जून को लेबनान के खिलाफ खेलना है। इस मैच के बाद भारत एएफसी कप में 13 जून को किर्गिजस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App