भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इस फिल्म से बॉलीवुड में कर रही है डेब्यू
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां पिछले कुछ महीनों से विवादों में शामिल रही हैं। उसने अपने क्रिकेटर पति पर दूसरी लड़कियों से संबंध रखने का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ शिकायत भी दायर की थी।

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां पिछले कुछ महीनों से विवादों में शामिल रही हैं। उसने अपने क्रिकेटर पति पर दूसरी लड़कियों से संबंध रखने का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ शिकायत भी दायर की थी।
उन्होंने यह भी दावा किया था कि शमी के परिवार ने उसे मारने की कोशिश की थी जिसके बाद पुलिस ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि हसीन जहां अब अपने मॉडलिंग करियर में लौट आई हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करेगी।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट सानिया मिर्जा की वायरल हुई तस्वीरें, बेबी बंप पर हाथ फेरती आईं नजर
इससे पहले हसीन ने शमी पर मॉडलिंग छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था, जिसने उनके करियर को बर्बाद कर दिया था। सिल्वर स्क्रीन पर शुरुआत करने की खबर ट्विटर पर उन्होंने अपने फोटोशूट का एक वीडियो पोस्ट करके दिया है।
DNA से बात करते हुए हसीन जहां ने बताया कि वह निर्देशक अमजद खान के साथ अपनी पहली फिल्म फतवा में काम करेंगे। वह फिल्म में एक प्रिंट पत्रकार की भूमिका निभाएंगे, साथ उन्होंने कहा कि फिल्म पर साइन करने का उनका फैसला पसंद से ज्यादा जरूरी था।
इसे भी पढ़ें: #ENGvIND: रोहित के शतक और धोनी के विश्व रिकॉर्ड के अलावा इन वजहों से भी यादगार बन गया तीसरा T20, देखें तस्वीरें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App