धोनी के संन्यास को लेकर कोच रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, एक क्लिक में जानें पूरा मामला
मंगलवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर से बॉल लेते देखा गया जिसके बाद उनके संन्यास लेने की अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

मंगलवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ कि भारतीय फैन्स के होश ही उड़ गए थे। दरअसल मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर से बॉल लेते देखा गया।
जिसके बाद उनके संन्यास लेने की अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इस मामले को आगे बढ़ते देख भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने धोनी के संन्यास की खबरों को बकवास बताया है।
इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: इन कारणों से युवा ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- एमएस (धोनी) दरअसल गेंद गेंदबाजी कोच भरत अरुण को दिखाने के लिए ले रहे थे। वह उन्हें गेंद की हालत को दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें आइडिया मिल सके कि गेंद की कंडिशन क्या है? और वहां उसके साथ किस तरह खेलना चाहिए था।
इस वजह से संन्यास पर उठा सवाल
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने महज 79 रन बनाए। दूसरे वनडे में धोनी ने 58 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी। जिसके बाद दर्शकों ने उनकी इस पारी के लिए काफी आलोचना की थी। साथ ही तीसरे और निर्णायक वनडे में भी धोनी 66 गेंदों में 42 रन ही बना सके।
Here's the video of the MS Dhoni taking the ball from umpires after the game. #ENGvIND pic.twitter.com/C14FwhCwfq
— Sai Kishore (@KSKishore537) July 17, 2018
इसे भी पढ़ें: ICC ODI Rankings: विराट कोहली ने रचा इतिहास, कुलदीप पहली बार टॉप-10 में, जानें और भारतीय खिलाड़ियों का हाल
धोनी का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के 2014 के दौरे पर बीच में ही अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी पिछले कुछ अर्से में मैच फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। धोनी ने अब तक 321 वनडे में 10046 रन बनाए हैं जिसमें 10 शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 93 मैच खेलकर 1487 रन बनाए हैं।
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप और 2007 में टी20 विश्व कप जीता। भारत ने धोनी के कप्तान रहते 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी। वह वनडे क्रिकेट में 10000 से अधिक रन बनाने वाले श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद दूसरे विकेटकीपर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App