इस बॉलीवुड सुपरस्टार की बीवी के साथ था भारतीय कोच रवि शास्त्री का अफेयर, शादी होने ही वाली थी कि..
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मौजूदा कोच रवि शास्त्री की गिनती अपने समय के हैंडसम क्रिकेटरों में होती थी, उनके प्रति लड़कियों में काफी दिवानगी देखने को मिलती थी।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मौजूदा कोच रवि शास्त्री की गिनती अपने समय के हैंडसम क्रिकेटरों में होती थी, उनके प्रति लड़कियों में काफी दिवानगी देखने को मिलती थी। इन्हीं दीवानों में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह भी शामिल थी। 80 के दशक में रवि शास्त्री और अमृता सिंह के अफेयर की खूब चर्चा होती थी।
दरअसल उस समय रवि शास्त्री क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना चुके थे जबकि अमृता सिंह भी अपनी हॉटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती थी। दोनों का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा यहां तक स्टेडियम में शास्त्री का सपोर्ट करने के लिए भी अमृता पहुंचने लगी। शारजहां में हुए एक मैच में के दौरान अमृता और शास्त्री की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।
ऐसे टूटा था दोनों का रिश्ता
शास्त्री को डेट के दौरान ही अमृता ने उनसे मजाक में कहा था कि उनका अफेयर जल्दी ही विनोद खन्ना से शुरू हो जाएगा। इसके बाद रवि उनसे नाराज रहने लगे थे। फिर इसके बाद अमृता की जिंदगी में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की एंट्री हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। जिसके बाद दोनों का अलगाव हो गया।
इसके बाद अमृता सिंह ने अपने से 10 साल छोटे सैफ अली खान से शादी कर ली। हालाकि कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो चुका है। सैफ अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली और दोनों को एक बेटा भी हुआ है। अमृता से ब्रेकअप के बाद रवि शास्त्री ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी कर ली, साल 2008 में 46 साल की उम्र में शास्त्री को बेटी पैदा हुई।
रवि शास्त्री का करियर
बता दें कि रवि शास्त्री ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत एक स्पिनर के तौर पर की थी, हालांकि बाद में उन्होंने शानदार बैटिंग करना शुरू किया और धीरे-धीरे वह भारत के अच्छे ऑलराउंडर बन गये। घुटने की चोट के कारण उन्हें 31 साल की उम्र में ही संन्यास लेना पड़ा।
इसके बाद टीवी पर कमेंट्रेटर के रूप में नई पारी की शुरुआत की। साल 2014 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर बने और अभी टीम इंडिया के कोच हैं। शास्त्री को साल 1985 में चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्रॉफी के दौरान 1 ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने के लिए भी याद किया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App