भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
24 देशों के करीब 400 एथलीटों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

विश्व बौना गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने एक नया इतिहास रच दिया है। शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि दुनिया में वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स भी होते है। हर साल इन खेलों का आयोजन होता है, लेकिन भारत में इन खेलों के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।
वजह शायद यह रही होगी कि इस खेल में भारत ने खासा प्रदर्शन नहीं किया था। इस बार भी भारतीय एथलीटों से इन खेलों में पदक जीतने की उम्मीद कम ही थी, लेकिन इससे उलट इस दल ने इतिहास रच दिया।
इसे भी पढ़े:- नडाल की गास्केट पर 15 मैचों में 15वीं जीत, अगले सप्ताह बन सकते हैं नंबर 1
भारतीय दल ने एक अंडरडॉग की तरह वर्ल्ड ड्वार्फ खेलों में हिस्सा लिया था और भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय एथलीटों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए अब तक का बेहतरीन खेल दिखाया।
भारतीय दल 37 मेडल्स के साथ लौटा, जिसमें 15 गोल्ड, 10 सिल्वर, और 12 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। भारत का विश्व बौना गेम्स में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 24 देशों के करीब 400 एथलीटों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। भारत का प्रदर्शन इन खेलों में इतना शानदार रहा कि खुद सचिन तेंदुलकर भी इन खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने से खुद को नहीं रोक पाए।
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय दल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'टीम इंडिया के विश्व बौना गेम्स में प्रदर्शन के लिए गर्व करने के 37 कारण हैं। 15 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रोंज। शानदार उपलब्धि।'
37 reasons to be extra proud of #TeamIndia’s performance at the #WorldDwarfGames. 15 Gold, 10 Silver & 12 Bronze. Outstanding achievement! pic.twitter.com/29ILE4WwcA
— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 17, 2017
इसे भी पढ़े:- गुजरात ने तेलगु टाइटंस को 29-19 से करारी शिकस्त दी
कनाडा के टोरंटो में 12 अगस्त को संपन्न एक सप्ताह तक चले इन खेलों में भारत 10वें स्थान पर रहा। बता दें कि इन खेलों में कुल 24 देशों ने हिस्सा लिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App