विश्व कप के पहले चरण में भारतीय तीरंदाजों ने जीता स्वर्ण पदक

भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्वकप के पहले चरण में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने कोलंबिया को फाइनल में 226-221 से हराकर यह पदक हासिल किया।
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने अमेरिका को हराकर फाइनल का सफर तय किया था। वहीं कवार्टर फाइनल में भारत ने ईरान को करारी मात दी थी।
जबकि भारतीय महिला तीरंदाजों ने निराश किया और सफलता दिलाने में नाकाम रहीं। भारतीय टीम में अभिषेक वर्मा, चिन्ना राजू श्रीथर और अमनजीत सिंह शामिल थे।
इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किए। जबकि कोलंबियाई टीम में जोस कार्लोस ओस्पिना, कामिलो आंद्रेस कार्डोना और डेनियल मुनोज शामिल थे।
NEWS. Indian compound team cruise to #WCShanghai gold https://t.co/yAXJViz4dF 🎯 #archery pic.twitter.com/Wi2I0xwTVM
— World Archery (@worldarchery) May 20, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App