जूडो में भी भारत ने किया कमाल, साउथ एशिया जूडो चैंपियनशिप में जीते 10 गोल्ड
साउथ एशियन जूडो चैंपियनशिप के 8वें एडिशन में भारत ने 10 गोल्ड मेडल जीते। इस बार साउथ एशियन जूडो चैंपियनशिप का आयोजन नेपाल में हुआ।

साउथ एशियन जूडो चैंपियनशिप के 8वें एडिशन में भारत ने 10 गोल्ड मेडल जीते। इस बार साउथ एशियन जूडो चैंपियनशिप का आयोजन नेपाल में हुआ।
इसे भी पढ़ेंः IPL 2018: गौतम की धमाकेदार पारी, राजस्थान रायल्स की मुंबई इंडियन्स पर रोमांचक जीत
भारत ने कुल 10 गोल्ड मेडल जीते हैं, जिनमें 7 गोल्ड मेडल महिलाओं के खाते में और 3 गोल्ड मेडल पुरुष वर्ग के खाते में गए हैं। भारत ने 10 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज सहित 13 मेडल अपने नाम किए।
नेपाल-पाकिस्तान ने भी जीते 2-2 गोल्ड
साउथ एशियन जुडो चैंपियनशिप के 8वें एडिशन में नेपाल और पाकिस्तान ने सिर्फ दो-दो गोल्ड मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में नेपाल दूसरे स्थान पर रहा जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
इन देशों का अच्छा प्रदर्शन
श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा लेकिन अंक तालिका में सबसे निचले क्रम रहे। आपको बता दें कि ये चैंपियनशिप नेपाल की राजधानी काठमांडू में 20 अप्रैल-23 अप्रैल तक आयोजित की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App