VIDEO: आज ही के दिन धोनी ने चली थी ये बड़ी चाल, और रच दिया था इतिहास
इस मैच में भारत ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

आज का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। आज से 10 साल पहले यानि 24 सितंबर 2007 को टीम इंडिया ने ऐसा कारनामा किया था कि उसकी गूंज पूरे विश्व क्रिकेट में सुनाई पड़ी थी। इसी दिन टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में भारत ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर के 75 रनों के बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान टीम ने भारत की कसी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और भारत 5 रनों से यह मैच जीत गया।
इसे भी पढ़े: IND vs AUS: आज के मैच में टीम इंडिया की नजरे इन 5 रिकॉर्ड्स पर
September 24, 2007 - #TeamIndia was crowned World T20 champions #ThisDayThatYear pic.twitter.com/4yEJUd9iVC
— BCCI (@BCCI) September 24, 2017
आखिरी 6 गेंदों पर पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन की जरुरत थी। आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा फेंक रहे थे पाकिस्तान के आखिरी विकेट मैदान में थी और तीसरी गेंद पर मिस्बाह के आउट होते ही भारत इस मैच को 5 रन से जीत लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App