जोहान्सबर्ग: भारत ने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन झटके 20 पदक
दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग में भारत ने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ग्रीको रोमन वर्ग में क्लीनस्वीप करते हुए 10 स्वर्ण और 10 रजत पदक अपने नाम किए।

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में भारत ने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ग्रीको रोमन वर्ग में क्लीनस्वीप करते हुए 10 स्वर्ण और 10 रजत पदक अपने नाम किए।
आपको बता दें कि भारत की ओर से राजेंदर कुमार (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), विकास (63 किग्रा), अनिल कुमार (67 किग्रा), आदित्य कुंडू (72 किग्रा), गुरप्रीत (77 किग्रा), हरप्रीत (82 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), हरदीप (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
नवीन (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), गौरव शर्मा (63 किग्रा), मनीष (67 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा), मनजीत (77 किग्रा), अमरनाथ (82 किग्रा), प्रभपाल सिंह (87 किग्रा), सुमित (97 किग्रा) और सोनू (130 किग्रा) ने रजत पदक अपने नाम किए। रविवार को 10 वजन वर्ग में महिला कुश्ती के मुकाबले होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App