फीफा अंडर-17 विश्व कप: अमेरिका के बाद कोलंबिया के खिलाफ एक और कड़ी परीक्षा होगी भारत की
पहले मैच में भारत को अमेरिका ने 3-0 से हराया था।

भारतीय टीम को फीफा अंडर-17 विश्व कप में कल एक अन्य मजबूत प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया के खिलाफ कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल का नमूना पेश किया था लेकिन फिर भी उसे अमेरिका ने इस मैच में 3-0 से हराया था।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये मैच में टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल की कड़ी सचाई का पता चला। क्योकि किसी भी तरह के विश्व कप में टीम इंडिया पहली बार खेल रही है।
इसे भी पढ़े: FIFA-U-17: रोमांचक मुकाबले में USA ने भारत को 3-0 से दी शिकस्त
मध्यपंक्ति के मुख्य खिलाड़ी सुरेश सिंह का मानना है कि भारत को अपने अंतिम क्षणों के पास में सुधार करना होगा लेकिन हर विभाग में मजबूत कोलंबिया के सामने एक विभाग में सुधार से ही काम नहीं चलने वाला है।
कोच लुई नोर्टन डि माटोस पहले मैच के परिणाम से खुश नहीं थे और उन्हें उम्मीद होगी कि उनकी टीम दक्षिण अमेरिकी टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App