Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

IND vs SL Test: नागपुर टेस्ट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैंचों की सीरीज के दूसरे मैच का तीसरे दिन नागपुर में खेला जा रहा है।

IND vs SL Test: नागपुर टेस्ट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी
X

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैंचों की सीरीज के दूसरे मैच का तीसरे दिन नागपुर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया 312 रन बनाकर आगे खेलना शुरू कर चुकी है। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।

खबर लिखने तक टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 447 रन बनाए हैं। टीम इंडिया 242 रनों से आगे है। कप्तान विराट कोहली 145 (191 बॉल) रन और रोहित शर्मा 19 रन बनाए।

रहाणे के आउट होने के बाद रोहित शर्मा कप्तान विराट के साथ क्रीज पर साथ दे रहे हैं।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 209 रन की बढ़त कर ले ली है। लेकिन लंच के ठीक बाद अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका। चेतेश्वर पुजारा 143 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विराट कोहली के साथ अंजिक्य रहाणे मैदान पर मौजूद है।

पुजारा के साथ विरोट ने साझेदारी कर अपने कॅरियर का एक और शतक लगाया है। सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड कप्तान विराट कोहली के नाम है।

कोहली और पुजारा की शानदारी साझेदारी

कोहली और पुजारा के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। 102 ओवर के भारत का स्कोर दो विकेट खोकर 324 रन है।

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 107 रनों की बढ़त ले ली। श्रीलंका की पहली पारी 205 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 98 ओवरों में दो विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं।

ये हैं टीमें-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story