Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IND vs SL Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऐसा रहा आज का मैच

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैंचों की सीरीज का दूसरा मैच नागपुर में खेला जा रहा है।

IND vs SL Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऐसा रहा आज का मैच
X

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैंचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यानी शुक्रवार को नागपुर में खेला जा रहा है। पहले दिन श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और भारत गेंदबाजी की। फिलहाल अब भारतीय टीम क्रीज पर है।

भारत ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर अपनी पहली पारी में 1 विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। के एल राहुल 7 रन बनाकर पवैलियन लौटे। खेल की समाप्ति पर मुरली विजय और चेतश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने 2 रन बनाएं हैं। कल खेल अपने तय समय पर फिर से शुरू होगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में श्रीलंका ने 79.1 ओवर तक 9 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी। थोड़ी देर में भारतीय बल्लेबाज बैटिंग करने क्रीज पर आएंगे।

श्रीलंका की टीम ने 71 ओवर की तीसरी गेंद के बाद 8 विकेट पर 184 रन बना लिए।

जडेजा ने परेरा को 15 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। तो वहीं अश्विन ने लय में नजर आ रहे श्रीलंकन कप्तान दिनेश चंडीमल को 57 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

इससे पहले करूणारत्ने 51 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर एल्बीडब्लू हो गए। टी के बाद श्रीलंका ने जल्दी-जल्दी अपने तीन अहम विकेट खो दिए हैं।

वहीं चांडीमल अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। शनाका नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए।

श्रीलंका को 160 रन पर 5वां झटका लगा है। निरोशन डिकवेला 24 रन बनाकर जड़ेजा की गेंद पर ईशांत को कैच दे बैठे।

लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू। श्रीलंका को लगा तीसरा झटका। एंजेलो मैथ्यूज दस रन बनाकर हुए आउट।

इससे पहले अश्विन के ओवर में एंजेलो मैथ्यूज ने लगातार दो चौके लगाकर रन रेट में सुधार लाने की कोशिश की थी।

टीम इंडिया ने लाहिरु थिरामाने 9 रन बनाकर बनकर आउट और अश्विन के शिकार हुए। 26 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन रहा।

टीम इंडिया के गेंदबाज ईशांत शर्मा ने श्रीलंका को पहला झटका दे दिया है। सदीरा समाराविक्रम 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन पर था।

डिकवेला 24 रन बना कर आउट हो गए हैं। 60 वे ओवर की आखिरी बॉल पर ईशांत शर्मा ने कैच कर आउट कर दिया।

ये भी पढ़ेंं - VIDEO : जयमाला में नुपुर को शादी के जोड़े में देख शर्माए भुवनेश्वर, देखें शादी की खास तस्वीरें

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी।

इससे पहले कोलकाता में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था। भारत उसमें जीत के करीब पहुंच चुका था।

टीम में बदलाव

श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। ईशांत शर्मा, रोहित शर्मा और मुरली विजय को टीम में शामिल किया है।

ये हैं टीमें-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story