कनाडा ओपन ग्रां प्री में भारतीय चुनौती समाप्त
मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की युगल जोड़ी के हारते ही कनाडा ओपन ग्रां प्री में भारतीय चुनौती समाप्त।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 July 2017 12:40 AM GMT
मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की गत चैंपियन पुरुष युगल जोड़ी और मिश्रित युगल जोड़ी की शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल में हार के साथ कनाडा ओपन ग्रां प्री में भारतीय अभियान समाप्त हो गया।
इसे भी पढ़े:- नए अंदाज में नजर आएगी प्रो कबड्डी लीग, इस बार चार नई टीमें जोड़ी गई है।
मनु और सुमित की तीसरी वरीय जोड़ी को किम वान हो और स्युंग जेई सियो की कोरियाई जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में आधे घंटे के भीतर 12-21 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी किम वोन हो और शिन स्युंग चान की कोरियाई जोड़ी के खिलाफ 17-21 22-20 18-21 से हार गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story