भारत का T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 जोहान्सबर्ग में टी20 इंटरनेशनल मैच में पॉवरप्ले(1-6 ओवर) के दौरान अपना पॉवरप्ले का सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 जोहान्सबर्ग में टी20 इंटरनेशनल मैच में पॉवरप्ले(1-6 ओवर) के दौरान दो विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर अपना पॉवरप्ले का सर्वोच्च स्कोर बनाया।
इस दौरान पांच छक्के और आठ चौके लगे थे। रोहित शर्मा ने दो छक्के और एक चौके के साथ शुरुआत की और डेन पैटरसन के पहले ओवर में 17 रन बनाए। धवन ने एक छक्के और एक चौके के साथ अंतिम ओवर में 18 रन बनाकर पॉवरप्ले को समाप्त किया।
इसे भी पढ़ें: Asian Games 2018: भारत एशियन गेम्स में सबसे अधिक मेडल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, अब तक मिले 59 पदक
भारत ने टी20 इंटरनेशनल के पॉवरप्ले ओवरों में अपने पिछले उच्चतम स्कोर को पीछे छोड़ा जो 77 रन था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में टी20 में पहले छह ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए थे।
टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अनिवार्य पॉवरप्ले (1-6 ओवर) में भारत द्वारा सबसे ज्यादा स्कोर
78/2 खिलाफ साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2018
77/1 खिलाफ श्रीलंका नागपुर 2009
76/1 खिलाफ न्यूजीलैंड जोहान्सबर्ग 2007
74/1 खिलाफ ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2016
70/0 खिलाफ श्रीलंका रांची 2016
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App