Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया, फाइनल में कल बेल्जियम से भिड़ंत

मजबूत डिफेंस और धारदार आक्रमण के दम पर भारत ने चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड राबिन मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया।

हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया, फाइनल में कल बेल्जियम से भिड़ंत
X

मजबूत डिफेंस और धारदार आक्रमण के दम पर भारत ने चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड राबिन मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। भारत को आखिरी मैच कल बेल्जियम से खेलना है जिसने जापान को 4-1 से मात दी है।

भारत के लिये युवा ब्रिगेड हरमनप्रीत सिंह (दूसरा मिनट ), दिलप्रीत सिंह (12वां) और मनदीप सिंह (47वां ) ने गोल दागे। पिछले मैच में भारत को बेल्जियम ने 2-0 से हराया था। भारत ने आज अपनी गलतियों से सबक लेकर आक्रामक खेल दिखाया।

इसका फायदा दूसरे ही मिनट में मिला जब मनदीप ने टीम को पेनल्टी कार्नर दिलाया। इसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। दूसरे ही मिनट में गोल गंवाने के बाद कीवी टीम दबाव में आ गई।

इसे भी पढ़े: क्या आपको पता है टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के पास है सरकारी नौकरी

भारत ने अगले कुछ मिनट तक अपना डिफेंस बेहद मुस्तैद रखा। न्यूजीलैंड को भारतीय सर्कल में हमले बोलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। भारतीय जूनियर खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह ने भारत के लिये दूसरा गोल करके बढत 2-0 की कर दी।

भारत ने 42वें मिनट में एक पेनल्टी कार्नर गंवाया जिसे केन रसेल ने गोल में बदलकर न्यूजीलैंड को मैच में लौटाने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम दबाव में नहीं आई। मनदीप ने 47वें मिनटमें गोल करके भारत का स्कोर 3-1 कर दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story