Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अजलन शाह हॉकी: भारत ने जापान को 4-3 से चटाई धूल

मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को 3-1 से हार मिली थी।

अजलन शाह हॉकी: भारत ने जापान को 4-3 से चटाई धूल
X

सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत के मंदीप सिंह के हैट्रिक की बदौलत भारत ने जापान को कारारी मात दी है। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारने के बाद भारत ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए जापान को 4-3 से हराया है।

एक समय जापान इस मैच में 3-2 से आगे चल रहा था लेकिन मंदीप सिंह ने 51वें मिनट में वापसी करते हुए आक्रामक रुख दिखाकर एक गोल करके भारत को 3-3 से बराबरी पर ला दिया। उसके बाद एक बार कमला दिखाते हुए 58वें मिनट में एक गोल दागकर भारत का स्कोर 4-3 कर दिया और यही निर्णायक साबित हुआ।

मंदीप सिंह ने ही 45वें मिनट में गोलकर भारत का स्कोर 2-1 से आगे कर दिया लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रहा और जापान के गेनकी मिटानी ने 2-2 से मैच को बराबरी कर दिया। जिसके बाद मंदीप सिंह ने दो लगातार गोल कर मैच का पासा पलट दिया।

इपोह में चल रहे दोनों टीमों के बीच मुकाबला जोरदार रहा और भारत को कड़े संघर्ष के बाद आखिर जीत मिल ही गई। इस जीत के साथ भारत के 4 मैचों में 7 अंक हो गए हैं जबकि 3-3 मैचों में 7 अंक हैं।

जापान पर मिली इस जीत से भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा है। भारत का अगला मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 5 मई को होगा। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले इस मैच को जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बाकी बचे दो-दो मैचों के परिणाम पर भी डिपेंड रहना होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story