हॉकी वर्ल्ड कपः कनाडा को 5-1 से हराकर भारत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
भारतीय हाकी टीम ने पूल ''सी'' के अपने अंतिम पूल मैच में कनाडा को 5-1 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की इस जीत में चौथे क्वार्टर का खेल निर्णायक साबित हुआ, जिसमें मनप्रीत सिंह की टीम ने चार गोल दागे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Dec 2018 10:11 PM GMT
भारतीय हाकी टीम ने पूल 'सी' के अपने अंतिम पूल मैच में कनाडा को 5-1 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की इस जीत में चौथे क्वार्टर का खेल निर्णायक साबित हुआ, जिसमें मनप्रीत सिंह की टीम ने चार गोल दागे।
भारत के लिए जीत के हीरो ललित उपाध्याय रहे, जिन्होंने दो गोल किए। चिंग्लेसाना, अमित रोहिदास और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागा। शुक्रवार की इस जीत के साथ भारत अपने पूल में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा।
बेल्जियम के भी भारत के ही बराबर आठ अंक रहे लेकिन गोलऔसत के हिसाब से भारत ने पूल में पहला स्थान हासिल किया।
दूसरी ओर, बेल्जियम ने उक्षिण अफ्री को 5-1 से हराया। उसको क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए अब क्रॉस ओवर मैच खेलना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story