स्वतंत्रता दिवस पर भारत और पाकिस्तान के बीच मोहब्बत की डोर बने ये पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, जानें क्या कहा
भारत ने बुधवार को अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण से लेकर हर किसी ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रशंसा की जिन्होंने देश के लिए अपनी जान का त्याग किया। भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं कई वर्तमान और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने भी सोशल मीडिया पर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

भारत ने बुधवार को अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। संपूर्ण ट्विटर देशभक्ति से भरा हुआ था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण से लेकर हर किसी ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रशंसा की जिन्होंने देश के लिए अपनी जान का त्याग किया।
भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं कई वर्तमान और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने भी सोशल मीडिया पर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स में मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: सानिया मिर्जा ने बताया उन्हें कब मिली असली आजादी, VIDEO में देखें तिरंगे के रंग में लिपटकर क्या कहा
आगे पढ़ें किस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा- हमारे पड़ोसी भारत को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि इस साल से भारत और पाकिस्तान अपने बीच के सभी मसलों को सुलाझकर क्षेत्रीय शांति, बेहतरी और समृद्धि के लिए काम करें जिससे कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच समय-समय पर आयोजित हो सकें।
Happy Independence Day to #India, our neighbors across the border. I sincerely hope that from this year onwards, both Pakistan and India work towards resolving their issues for a better, peaceful and prosperous region where India Pak cricket matches can also be frequently held.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 15, 2018
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स शोएब मलिक ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया- पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। वहीं एक अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए देते हुए ट्वीट किया- हैप्पी इंडीपेंडेंस डे इंडिया।
Wishing Indians all over the globe (specially the one at home) a very #HappyIndepenceDayIndia 🤗
— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) August 15, 2018
Happy Independence Day India 🇮🇳
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) August 15, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App