वनडे सीरीज में सचिन-गांगुली से भी आगे निकल जाएंगे ''हिटमैन'' रोहित शर्मा, बस चंद कदम दूर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। इसी कड़ी में रोहित शर्मा की नजरें भी एक बड़े रिकॉर्ड पर है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। इसी कड़ी में रोहित शर्मा की नजरें भी एक बड़े रिकॉर्ड पर है।
इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। अपने वनडे करियर में रोहित शर्मा अब तक 186 छक्के लगा चुके हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 195 और सौरव गांगुली ने 190 छक्के लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें: HBD Special: 'शायरी किंग' नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी की इन HOT तस्वीरों को देखकर हिल जाएंगे आप
रोहित शर्मा अब सौरव गांगुली से 4 और सचिन से महज 9 छक्के ही पीछे हैं। इस सीरीज में उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लगता है कि वह सचिन और सौरव को आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं। वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है।
उन्होंने 327 मैचों में 217 छक्के लगाए हैं। वहीं अगर वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी पहले नंबर पर है। अपने वनडे करियर में अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2018 भारत वेस्टइंडीज 2018 रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली India West Indies ODI Series 2018 India vs West Indies 2018 Rohit Sharma Sachin Tendulkar Sourav Ganguly rohit break sachin ganguly record Rohit Sharma odi sixes odi sixes most odi sixes IND vs WI IND vs WI ODI Series India vs West Indies 2018 Schedule India vs West