धोनी के खराब फॉर्म से PM मोदी के मंत्री भी हुए दुखी, बोले- अब संन्यास ले लो
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इन दिनों रूठा हुआ है। वह लगातार कई पारियों में फ्लॉप हो रहे हैं, बुधवार को दूसरे वनडे में भी धोनी एक बार फिर फ्लॉप हो गए। धोनी के लगातार गिरते फॉर्म से दिग्गज क्रिकेटर, आम क्रिकेट फैंस के अलावा अब खास फैंस भी निराश हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इन दिनों रूठा हुआ है। वह लगातार कई पारियों में फ्लॉप हो रहे हैं, बुधवार को दूसरे वनडे में भी धोनी एक बार फिर फ्लॉप हो गए।
धोनी अपने सबसे पसंदीदा मैदान विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नहीं चल सके। इस मैच में उन्होंने महज 20 रन बनाकर बोल्ड हो गए। धोनी के लगातार गिरते फॉर्म से दिग्गज क्रिकेटर, आम क्रिकेट फैंस के अलावा अब खास फैंस भी निराश हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट के इन 5 असंभव रिकॉर्ड पर 'किंग कोहली' की नजरें, पहला-दूसरा रिकॉर्ड भारतीय के नाम
Cannot accept the manner in which Dhoni got out today ! Inspite of being one of his Biggest Fans, I dread the thought that surfaces in the corners of my mind that maybe, maybe he should play his own judge to decide if it’s time for him to say ‘Goodbye’.. u r welcome to disagree😀
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) October 24, 2018
केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री का जिम्मा संभाल रहे बाबुल सुप्रियो ने तो धोनी को संन्यास लेने तक की सलाह दे डाली है। हालांकि सुप्रियो ने खुद को धोनी का सबसे बड़ा फैन बताया है।
बाबुल सुप्रियो ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा- धोनी आज जिस तरह से आउट हुए हैं, यह स्वीकार्य नहीं है। उनका बड़ा फैन होने के बावजूद मेरे दिमाग के किसी हिस्से में ये ख्याल आता है कि उन्हें अब अपने बारे में खुद जज कर यह तय करना चाहिए कि क्या अब गुडबाय कहने का समय आ गया है। मुझसे असहमति जताने के लिए आपका स्वागत है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2018 विशाखापत्तनम वनडे महेंद्र सिंह धोनी धोनी बाबुल सुप्रियो पीएम नरेंद्र मोदी India vs West Indies ODI Series 2018 vishakhapattnam ODI Mahendra Singh Dhoni Dhoni Babul Supriyo PM Narendra Modi retire vishakhapattnam odi IND Vs WI West indies INDIA Virat kohli bad form modi govt Dhoni odi runs D